शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्वतंत्रता आंदोलन में आधुनिक कवि सुब्रह्मण्य भारती का योगदान विषय पर ऑनलाइन निबंध प्रतियोगिता आयोजित

शि.वा.ब्यूरो, मेरठ शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आज अमृत महोत्सव के तत्वावधान में हिन्दी विभाग द्वारा सुब्रमण्य भारती की जयंती के अवसर पर भारतीय भाषा दिवस के उपलक्ष्य में "स्वतंत्रता आंदोलन में आधुनिक कवि सुब्रह्मण्य भारती का योगदान" विषय पर ऑनलाइन निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई । प्रतियोगिता में अनेक छात्राओं ने प्रतिभाग किया। जिसमें कु० नेहा नागर ने प्रथम, कु० सलोनी ने द्वितीय, तथा कु० अदिति जैन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम का संयोजन हिन्दी विभागाध्यक्ष प्रोफेसर (डॉ०) सुधारानी सिंह द्वारा किया गया। प्रो० सिंह ने छात्राओं को ऑनलाइन संबोधित करते हुए तथा सुब्रह्मण्य भारती के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि भाषा हमारी अभिव्यक्ति का माध्यम  होने के साथ ही हमारी एकता और अखंडता को सुदृढ़ बनाती है और हम सभी को आपस में जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य करती है। उन्होंने कहा कि हम सभी को अधिक से अधिक भारतीय भाषाएं सीखने और समझने पर जोर देना चाहिए, जिससे देश में बन्धुता एवं सद्भाव बढ़ेगा। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ०) अंजू सिंह ने सभी विजेता छात्राओं को बधाई देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post