गौरव सिंघल, देवबंद। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल की एक बैठक इंडस्ट्रियल एरिया कार्यालय पर संपन्न हुई। जिसमें जीएसटी अधिकारियों द्वारा व्यापारियों का उत्पीड़न एवं शोषण पर रोष व्यक्त करते हुए इस संबंध में अधिकारियों से विरोध प्रकट करने के लिए मिलने का फैसला लिया गया। बैठक के उपरांत समस्त व्यापार मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारी गण एक ज्ञापन लेकर उप जिलाधिकारी संजीव कुमार देवबंद से मिले एवं इस पर अपना कड़ा एतराज जताते हुए इस संबंध में शासन प्रशासन को अवगत कराने का विनम्र निवेदन किया। उप जिलाधिकारी संजीव कुमार ने ज्ञापन को अपने उच्च अधिकारियों को भेजने एवं इस संबंध में वार्ता करने का आश्वासन दिया है।
इस अवसर पर व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक राज सिंघल ने कहा की व्यापारियों का शोषण व्यापार मंडल कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। कोई भी विभागीय कार्य पहले व्यापार मंडल को जानकारी देते हुए कार्रवाई करें एवं उत्पीड़न के कार्य को बंद करें।
व्यापारियों को संबोधित करते हुए नगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता ने कहा कि व्यापार मंडल हमेशा विभाग का सहयोगी रहा है पिछले दिनों जीएसटी पंजीकरण के लिए आए अधिकारियों का सहयोग करते हुए व्यापारियों को इसके लिए प्रेरित किया परंतु विभाग व्यापार मंडल का सहयोग केवल रचनात्मक कार्यों में लेता है परंतु कोई भी विभाग जब व्यापारियों के विरुद्ध कोई कार्य करता है तो इस संबंध में व्यापार मंडल को विश्वास मैंने लेकर उत्पीड़न कार्य करता है जो कि उचित नहीं है। ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से दीपक राज सिंघल, अरुण गुप्ता, वरयाम खान, चौधरी सत्यवीर सिंह, अर्जुन सिंघल, रविंद्र चौधरी, विकास पुंडीर, मनोज गर्ग अश्वनी मित्तल, संजय सलूजा, विजय गिरधर, राजन छाबड़ा आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे

