20 साल से फरार गैंगस्टर पुलिस की गिरफ्त में

गौरव सिंघल, सहारनपुर। जनपद  की कोतवाली मंडी पुलिस ने 20 साल से फरार चल रहे गैंगस्टर के एक आरोपी को आज गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी वर्ष 2000 में गैंगस्टर में निरूद्ध किया गया था। आरोपी तभी से फरार चल रहा था। एसपी सिटी सहारनपुर अभिमन्यु मांगलिक नेे बताया कि मुखबिर की सूचना पर बेहट अड्डे के पास से आरोपी मुस्तकीम निवासी गांव खेलपुर थाना भगवानपुर जिला हरिद्वार को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पर अलग-अलग थानों में कई मामले दर्ज है। मुस्तकीम को वर्ष 2000 में गैंगस्टर में निरूद्ध किया गया था। वह तभी से फरार चल रहा था।

Post a Comment

Previous Post Next Post