शि.वा.ब्यूरो, मेरठ। प्रतिभागिता की संयोजक ने बताया कि प्रतियोगिता देश के महाविद्यालय/विश्वविद्यालयों के छात्र-छात्राओं में पठन-पाठन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित की गई है, इस में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागी किसी भी पुस्तक में से एक कविता को चुनकर उसका पाठ/वाचन करेंगे और पुस्तक के साथ उसके लेखक का नाम और पृष्ठ संख्या का भी उल्लेख करना होगा। प्रतिभागी काव्य पाठ की अधिकतम 1 मिनट की वीडियो बनाकर अपने सोशल मीडिया पर #रीडर्सवीक के हैशटैग और अपने नाम के साथ डालकर उसका लिंक प्रेषित करेंगे।
प्रतिभागिता की संयोजक डा. लता कुमार ने बताया कि इस ग्रुप में लिंक प्रेषित करते समय अपना नाम, कक्षा और संस्थान के नाम का उल्लेख अवश्य करें। चयनित प्रतिभागियों को जूम ऐप पर दिनांक 20 जून, 2020 को प्रसिद्ध साहित्यकार और राष्ट्रीय पुस्तक न्यास (NBT) के संपादक लालित्य ललित जी के समक्ष कविता पाठ का अवसर प्रदान किया जाएगा। काव्य पाठ किसी भी भाषा में किया जा सकता है।
डा. लता कुमार ने बताया कि चयन का आधार प्रस्तुति, उच्चारण, कविता चयन, , वीडियो पृष्ठभूमि और गेयता कौशल के आधार पर किया जाएगा। चयनित समस्त प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र और विजेता प्रतिभागियों को पुरुस्कृत किया जाएगा।
Tags
education