गौरव सिंघल, देवबंद। गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्री राम जानकी लीला मंचन समिति के तत्वावधान में श्री दुर्गा कॉलोनी, रेलवे रोड देवबन्द पर भव्य आयोजन किया जा रहा है। रामलीला में कैकई कोप भवन, श्री राम वन गमन, दशरथ मरण की सुंदर लीलाओं का भव्य मंचन किया गया। समिति की अध्यक्ष लक्की वर्मा ने व निर्देशक नरेश शर्मा ने कहा कि श्री रामलीला का मंचन भव्य रूप से दिखाया जा रहा है। अतः सभी धर्म प्रेमी रामलीला देखने आये। इस दौरान कमेटी द्वारा अतिथियों का पटका पहनाकर व प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
मंचन में डॉ. बी पी सिंह, मनोज शर्मा, देवपाल राणा, राजेश अनेजा, ईशान गौड, मनोज राणा, मनोज बंसल, अभिषेक गुड्डू राठी, लवली सूरी, गौरव प्रभाकर, मोहन गर्ग, बलदीप सिंह, सुमन धीमान, संजय सलूजा, सुशील कपूर, ऋषि कपूर, सचिन सिंघल, आनंद वर्मा गगनदीप सिंह, अनूप वर्मा, काव्य वर्मा, अभिनव गोयल, विजय गर्ग आदि काफ़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
