त्यागी भूमिहार ब्राह्मण महाकुंभ में वक्ताओं ने भरी हुंकार, सामाजिक एकजुटता, शिक्षा, कुरीति उन्मूलन और नशा मुक्ति का दिया संदेश

गौरव सिंघल, देवबंद। श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर के निकट स्थित मेला ग्राउंड में आयोजित त्यागी भूमिहार ब्राह्मण महाकुंभ में वक्ताओं ने समाज के लोगों एवं युवाओं को सामाजिक एकजुटता, शिक्षा, कुरीति उन्मूलन और नशा मुक्ति का संदेश दिया। महाकुंभ में सरकार को चेतावनी दी गई कि यदि समय रहते यूजीसी को वापिस नहीं लिया तो 2027 के चुनाव में परिणाम भुगतने को भी तैयार रहें। वहीं राजनीतिक दलो से समाज को उचित सम्मान देने की भी मांग की। त्यागी भूमिहार ब्राह्मण महाकुंभ में समाज की भीड़ से गद्गद आयोजकों के चेहरे खिले रहे। सम्मेलन में वक्ताओं ने समाज के लोगों से आपसी मतभेद भुलाकर संगठित होने और युवाओं को नशे से दूर रखने, शिक्षा एवं सामाजिक उत्थान की दिशा में बढ़ने का आह्वान किया। 

कार्यक्रम आयोजक त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने सरकार सहित सभी राजनीतिक दलो को चेतावनी देते हुए कहा कि समाज को जो भी सम्मान देगा समाज उसी दल के साथ खड़ा होगा। उन्होंने कहा कि त्यागी-ब्राह्मणो सभी वोट तो चाहते हैं लेकिन उन्हें लाइन में ही खड़ा देखना चाहते हैं। पूर्व सांसद राघवपाल शर्मा ने समाज की एकजुटता का आह्वान करते हुए कहा कि समाज को खजूर का पेड़ नहीं आम का पेड़ बनना होगा। उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वजो ने जो संस्कार दिए हैं उसी से समाज की पहचान बनी। इसे एकजुटता के साथ ही कायम रखा जा सकेगा। प्रदेशाध्यक्ष सुधीर त्यागी और जिलाध्यक्ष सुशील त्यागी ने अपने बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाने का आह्वान किया। कहा कि समाज को राजनीति में उसकी पूरी हिस्सेदारी मिलनी चाहिए। इस दौरान वक्ताओं ने सामाजिक सुधार आह्वान करते हुए नशा मुक्ति, मृत्यु भोज और दहेज प्रथा समाप्ति का संदेश दिया। साथ ही समाज में राजनीतिक चेतना जागृत करने का आह्वान करते हुए इशारों ही इशारों में सरकार को चेतावनी दी कि यूसीजी को थौंपा गया तो इसका विरोध किया जाएगा। त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज महाकुंभ को लेकर समाज में लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में जुटी भारी भीड़ को देख आयोजकों चेहरे खिले रहे।

कार्यक्रम में पश्चिम उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड समेत अन्य राज्यों से भी बड़ी संख्या में समाज के लोग निजी वाहनों, ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और बसो से पहुंचना शुरू हो गए थे। हालांकि बड़ी संख्या में वाहन होने के चलते यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने में प्रशासन को पसीने छूट गए। एसडीएम देवबंद विजय प्रताप सिंह, सीओ देवबंद अमित सिंह और तहसीलदार पुष्पाकंर देव एवं देवबंद कोतवाली प्रभारी संदीप बालियान मौजूद रहे। 

महाकुंभ को मुजफ्फरनगर के जिलाध्यक्ष विदित त्यागी, प्रदेश प्रवक्ता शेखर खेमचंद, राष्ट्रीय सलाहाकार सचिन देव त्यागी, चीनू पंडित, ब्राह्मण नेता विनोद शर्मा, विजय त्यागी, चुडियाला के पवन त्यागी और सतीश भारद्वाज ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता हुकमादेवी, संचालन जिलाध्यक्ष सुशील त्यागी ने किया। कार्यक्रम में बजरंग दल के पूर्व प्रांत संयोजक विकास त्यागी, पंकज त्यागी, जुगनू त्यागी, पदम प्रकाश शर्मा, मनीष त्यागी, सोराज त्यागी, हुक्मा देवी, ज्ञानेश्वर त्यागी, अधीर कौशिक, विरेंद्र त्यागी, हरिओम त्यागी,अजय त्यागी और सौरभ त्यागी, शिवकुमार त्यागी, कुणाल त्यागी, जर्नादन दास त्यागी एडवोकेट, ऋषभ त्यागी, अंशुल त्यागी सहित, बड़ी संख्या में त्यागी और ब्राह्मण समाज के लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post