गौरव सिंघल, देवबंद। युवा उद्यमी एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता नितिन गुप्ता को देहरादून में आयोजित बॉडी बिल्डिंग कार्यक्रम के दौरान एडवांस बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश का उपाध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा की गई है। इस अवसर पर नितिन गुप्ता को मंच पर बुलाकर सम्मानित करते हुए उन्हें नियुक्ति पत्र और स्मृति चिह्न प्रदान किया गया। फिटनेस एवं बॉडी बिल्डिंग के क्षेत्र में नितिन गुप्ता को नई जिम्मेदारी मिलने पर देवबंद क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है।बता दें कि नितिन गुप्ता इससे पूर्व इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (IIA) के उत्तर प्रदेश ब्रांडिंग एंड प्रमोशन ग्रुप के चेयरमैन रह चुके हैं। इसके अतिरिक्त, वे भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति में सदस्य के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। इस दौरान उन्होंने संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाई। सामाजिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में भी नितिन गुप्ता की सक्रिय भागीदारी रही है। वे पिछले लगभग 15 वर्षों से रामलीला कमेटी के अध्यक्ष पद पर कार्यरत हैं। व्यावसायिक, संगठनात्मक और सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय रहने वाले नितिन गुप्ता को अब खेल जगत में नई जिम्मेदारी मिली है। एडवांस बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष के रूप में उनकी नियुक्ति के बाद उनसे प्रदेश में बॉडी बिल्डिंग एवं फिटनेस गतिविधियों को आगे बढ़ाने में योगदान की अपेक्षा की जा रही है।
नितिन गुप्ता बने एडवांस बॉडीबिल्डिंग एसोसिएशन की उत्तर प्रदेश इकाई के उपाध्यक्षमंच पर किया सम्मानित
byHavlesh Kumar Patel
-
0

.jpg)