दहेज हत्या के मुकदमें में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

गौरव सिंघल, बेहट। थाना पुलिस ने दहेज हत्या करने के मुकदमें में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक इन्द्रेश चौहान ने बताया कि 03 अक्टूबर 2026 को कपिल कुमार पुत्र धरेन्द्र कुमार निवासी ग्राम दल्लावाला थाना खानपुर जिला हरिद्वार उत्तराखण्ड ने थाने में तहरीर देकर  गगन चौहान पुत्र जयपाल सिंह जयपाल, वंदना पुत्री जयपाल द्वारा वादी की बहन निशा चौहान के साथ दहेज के लिये उत्पीडन करने व पांच लाँख रुपये की दहेज की माँग करने व माँग पूरी ना होने पर वादी की बहन निशा चौहान की फाँसी लगाकर हत्या कर देने के सम्बन्ध में दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत पंजीकृत कराया गया था।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आज मुखबिर की सूचना पर थाना पुलिस ने वांछित अभियुक्त जयपाल सिंह पुत्र पृथ्वी सिंह को शाकुम्भरी रोड ग्राम चौहडपुर के पास से गिरफ्तार किया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post