शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। जिला पूर्ति अधिकारी ओम हरि उपाध्याय ने बताया है कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 योजनान्तर्गत माह अक्टूबर 2026 में 10 से 25 अक्टूबर के मध्य अन्त्योदय कार्डधारको को 21 किग्रा0 गेहूँ तथा 14 किग्रा. चावल (35 किग्रा. खाद्यान्न) प्रति कार्ड तथा पात्र गृहस्थी कार्डधारको को उनके कार्ड से सम्बद्ध प्रत्येक यूनिट पर 3 किग्रा. गेहूँ तथा 2 किग्रा. चावल (05 किग्रा. खाद्यान्न) निःशुल्क वितरण कराया जायेगा।
