महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान तथा सशक्तिकरण हेतु मिशन शक्ति अभियान चरण-06 का डीएम व एसएसपी ने हरी झंडी दिखाकर किया शुभारम्भ

गौरव सिंघल, सहारनपुर। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान तथा सशक्तिकरण के तहत शारदीय नवरात्र में “मिशन शक्ति” फेज-06 के शुभारम्भ के अवसर पर पुलिस लाइन से पैदल मार्च को जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। पैदल मार्च का आयोजन पुलिस लाइन से शुरू होकर चन्द्रनगर चौंकी, कोर्ट रोड, तक किया गया। जिसमें पुलिस विभाग, महिला कल्याण विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, माध्यमिक शिक्षा की छात्राएं व अध्यापिकाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।

जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने बताया कि महिला सशक्तिकरण जन जागरण के ये कार्यक्रम जनपद की समस्त तहसीलों, थानों एवं ग्राम पंचायतों में आयोजित किये जाएंगे तथा मिशन शक्ति अभियान को गांव, तहसील तथा थाने स्तर तक पहुंचाकर महिलाओं को सरकारी योजनाओं, सुरक्षा व स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया जायेगा।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  अभिनंदन ने कहा कि नवरात्रि के दौरान जागरूकता कार्यक्रम जारी रहेंगे व एन्टी रोमियो स्क्वाॅड और मिशन शक्ति केन्द्रों की कार्यप्रणाली भी बेहतर बनायी जायेगी। इस अवसर पर एस0पी0सिटी व्योम बिंदल, एस0पी0 यातायात  शैलेंद्र कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट कुलदीप सिंह, सी0ओ0 सदर व पुलिस विभाग के समस्त स्टाफ, जिला प्रोबेशन कार्यालय का समस्त स्टाफ आदि उपस्थित रहे। 

Post a Comment

Previous Post Next Post