गौरव सिंघल, सहारनपुर। उच्च न्यायालय इलाहाबाद की प्रशासनिक न्यायाधीश न्यायमूर्ति मंजू रानी चौहान द्वारा जिला एवं सत्र न्यायालय के 12 कक्षीय न्यायालय भवन का वृहद जीर्णोद्धार उपरांत लोकार्पण किया गया। उसके उपरांत न्यायमूर्ति द्वारा न्यायिक अधिकारी सभाकक्ष में समस्त न्यायिक अधिकारी एवं दीवानी कचहरी कर्मचारी को आवश्यक निर्देश दिये गये।
न्यायमूर्ति मंजू रानी चौहान का अधिवक्ता एसोसिएशन द्वारा जनपद आगमन पर स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया। इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश सतेन्द्र कुमार, पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण अम्बर रावत, जिलाधिकारी अरविन्द कुमार चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन, अपर जिला जज अभय कृष्ण तिवारी, अपर जिला जज अहमद खान, अपर जिला जज विकास गुप्ता सहित समस्त न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता एवं दीवानी कचहरी स्टॉफ उपस्थित रहा।
