जिला रायफल क्लब, क्षेत्रीय खेल कार्यालय के संयुक्त तत्वाधान में जिला स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित

गौरव सिंघल, सहारनपुर। जिला रायफल क्लब एवं क्षेत्रीय खेल कार्यालय के संयुक्त तत्वाधान में जिला स्तरीय सब यूथ, यूथ जूनियर वर्ग में प्रतियोगिता का आयोजन आज डा0भीमराव अम्बेडकर स्पोर्टस स्टेडियम में किया गया।प्रतियोगिता का उद्घाटन नगर मजिस्ट्रेट कुलदीप सिंह एवं जिला रायफल क्लब के सचिव देवसुमन द्वारा किया गया। पुरस्कार वितरण एवं समापन के मुख्य अतिथि मण्डल आयुक्त डा0 रूपेश कुमा, विशिष्ट अतिथि नगर मजिस्ट्रेट कुलदीप सिंह, क्रीड़ाधिकारी राहुल चौपड़ा ने बुके भेंट कर किया। शूटिंग प्रशिक्षक गौरव कुमार ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि को अंगवस्त्र पहनाकर अभिनन्दन किया। मुख्य अतिथि द्वारा विजेता, उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार एवं जनपद के अन्र्तराष्ट्रीय-राष्ट्रीय खिलाड़ियों को सम्मान प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। 

इस अवसर पर जिला रायफल क्लब के सचिव सुमन देव सिंह चौहान, धर्मेन्द्र लाल प्रताप सिंह, आदेश, गौरव कुमार आदि खेल प्रेमी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के दौरान पदक विजेता अंकुर गोयल, राष्ट्रीय पदक विजेता अफजाल अहमद, शान्तनु पुण्डीर, अजीम, सहिल भूषण, अमित पुण्डीर, वसीक अहमद, हर्ष सूर्या, अंशुल गुप्ता, अफीफा, अमर, राव तलहा, नार्थ जोन चैम्पियनशिप पदक विजेता अदनान, राष्ट्रीय पदक विजेता अनमोल साहनी को सम्मानित किया गया। 

Post a Comment

Previous Post Next Post