एमएससी एग्रीकल्चर के द्वितीय सेमेस्टर में अंतिमा कुमारी ने किया श्री राम कॉलेज में टाॅप

शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। श्री राम कॉलेज में एमएससी एग्रीकल्चर में खुशी अंतिमा कुमारी 91.8% अंक प्राप्त करके प्रथम, पलक कुमारी 89.5% अंक प्राप्त करके दूसरा विश्वजीत राज 89.3% अंक प्राप्त करके तीसरा एवं कृषि मृदा रसायन विज्ञान अनुराधा कुमारी 88.8% अंक प्राप्त करके प्रथम, सतीश कुमार 88.5% अंक प्राप्त करके दूसरा, प्रिंस कुमार 82.3% अंक प्राप्त करके तीसरा प्राप्त हुआ। 

श्री राम कॉलेज के चैयरमेन डॉ0 सुभाष चद्र कुलश्रेष्ठ ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों की सराहना करते हुए कहा कि कृषि शिक्षा के क्षेत्र में यह कॉलेज लगातार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की उपलब्धियाँ कॉलेज के लिए गर्व का विषय हैं और भविष्य में भी ऐसे ही उत्कृष्ट परिणामों की अपेक्षा की जाती है। कृषि संकाय के विभागाध्यक्ष डॉ नईम अली ने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, नियमित अध्ययन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम उनकी सफलता के रूप में सामने आया है। कॉलेज प्राचार्य डॉ0 प्रेरणा मित्तल और उप प्राचार्य डॉ0 सौरभ मित्तल, डॉ0 अंजलि जाखड़, डॉ0.प्रवीन मालिक, सूरज सिंह, राज कुमार , डॉ0 अक्षय कुमार, डॉ0 रीनू कुमार, डॉ0 उमारा रहमानी, डॉ0 रिया ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Post a Comment

Previous Post Next Post