एमएड चतुर्थ सेमेस्टर में रितेश कुमार सैनी ने किया श्री राम काॅलेज में टाॅप

शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। मॉं शाकुम्भरी विश्वविद्यालय द्वारा एमएड चतुर्थ सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया, जिसमें श्रीराम कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने उत्तम अंक प्राप्त कर कॉलेज का नाम रोशन किया है। परीक्षा परिणाम के अनुसार रितेश कुमार सैनी 80.39 प्रतिशत अंको प्राप्त करके प्रथम, हुमैरा हुसैन ने 80.06 प्रतिशत अंक प्राप्त करके द्वितीय तथा ईशा अरोरा ने 79.28 प्रतिशत अंक प्राप्त करके श्रीराम काॅलेज मंे तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर श्रीराम कॉलेज की प्राचार्य डाॅ0 प्रेरणा मित्तल, डीन एकेडमिक्स डाॅ0 विनीत कुमार शर्मा, डाॅ0 विधि सिंह, रीतु गर्ग तथा सपना सिंघल ने कहा कि छात्र-छात्राओं की सफलता उनकी पढाई के प्रति लगन व कड़ी मेहनत का परिणाम है।

Post a Comment

Previous Post Next Post