अधिकारियों ने की चीनी मांझा के निर्माण एवं बिक्री रोकने को व्यापारियों संग बैठक

शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। राज्य कर विभाग के सिटी सैन्टर स्थित मीटिंग हॉल में प्रतिबंधित मांझा, सिंथेटिक मांझा, चीनी मांझा व शीशा लेपित डोरी के निर्माण एवं बिक्री तथा उपयोग को रोकने के लिए सम्बन्धित व्यापारियों से विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए मांझे के उपयोग व व्यापार से जुडे जोखिमों के बारे में जागरुकता बढाते हुए व्यापारियों को उच्च न्यायालय के आदेश से अवगत कराया गया तथा बताया गया कि मानव जीवन पशु-पक्षियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रतिबंधित मांझा के निर्माण और बिक्री न करने और समुदाय में दूसरों को भी जागरुक करनें की अपील करते हुए किसी भी प्रकार के मांझे के सम्बन्ध में माननीय न्यायालय के निर्णय के सम्मान में पूर्ण सहयोग प्रदान करने की अपेक्षा की गयी। उक्त के अतिरिक्त जीएसटी से सम्बन्धित व्यापारियों की समस्याओं को सुनते हुए निराकरण किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post