जनपद में वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ कल, 35 लाख पौधों के होगा रोपण

शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। प्रभागीय सामाजिक वानिकी प्रभाग ने बताया है कि प्रदेशव्यापी वृक्षारोपण महायज्ञ के अंतर्गत कल 12 जुलाई को जनपद में पौधरोपण दिवस मनाया जाएगा। अभियान के अंतर्गत जनपद में लगभग उन्होंने बताया कि 35 लाख पौधों का रोपण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मुख्य कार्यक्रम बेगराजपुर औद्योगिक क्षेत्र में आयोजित किया जाएगा, जहाँ व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास के स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल द्वारा पौधरोपण कर अभियान का शुभारंभ किया जाएगा।

इस अवसर पर जनपद के विभिन्न जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी, विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि तथा स्थानीय नागरिक सहभागिता करेंगे। कार्यक्रम में विद्यालयों के छात्र-छात्राएँ भी उत्साहपूर्वक भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य का संदेश देंगे। इसके अतिरिक्त ऊपरी गंगा नहर मार्ग पर लगभग 49 हेक्टेयर क्षेत्रफल में भी वृहद स्तर पर पौधरोपण कराया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य जनपद में हरित आवरण बढ़ाना, पर्यावरण संरक्षण को प्रोत्साहित करना तथा आमजन को वृक्षारोपण एवं वृक्षों के संरक्षण के प्रति जागरूक करना है।

Post a Comment

Previous Post Next Post