रॉबिन सिराना का गुर्जर विमुक्त जाति प्रमाण तत्काल प्रभाव से निरस्त

शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। अरविन्द कुमार कुठार तहसीलदार ने बताया कि रॉबिन सिराना पुत्र राजेश कुमार निवासी ग्राम श्यामपुरी सैनी नगर कस्बा व तहसील खतौली के के लिए लेखपाल अश्वनी कुमार एवं क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक ने अपनी आख्या में अवगत कराया था कि राबिन सिराना पुत्र राजेश कुमार को जारी गुर्जर विमुक्त जाति का प्रमाण पत्र जारी किया गया था, जबकि राबिन सिराना की जाति गुर्जर ओबीसी के अंतर्गत आती है। क्षेत्रीय लेखपाल व राजस्व निरीक्षक की संस्तुति के आधार पर रॉबिन सिराना के पक्ष में जारी विमुक्त जाति प्रमाण पत्र जनपद स्तर पर उक्त हेतु गठित समिति द्वारा तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post