शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। परियोजना प्रभारी यूपी नेडा भजन सिंह ने बताया है कि प्रधानमंत्री द्वारा पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का शुभारम्भ फरवरी 2024 में किया गया था। उन्होंने बताया कि यह सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक है। उन्होंने बताया कि लाभार्थी इस योजना का लाभ 31 मार्च 2027 तक उठा सकते है। उन्होंने बताया कि 31 मार्च 2027 के पश्चात् लाभार्थियों को अनुदान का लाभ प्राप्त नहीं होगा।
परियोजना प्रभारी यूपी नेडा भजन सिंह ने बताया कि इस योजना के अन्तर्गत जनपद में अभी तक 22.588 आवेदन प्राप्त हुए है। उन्होंने बताया कि 22340 वैण्डर सलेक्ट, 13389 लाभार्थियों के यहां सोलर संयंत्र स्थापित कराये गये है। उन्होंने बताया कि 11453 लाभार्थियों को अनुदान प्राप्त हो चुका है। उन्होंने बताया कि जनपद में अभी तक 40 मेगावाट सौर ऊर्जा का उत्पादन हो रहा है। उन्होंने बताया कि जनपद में 161 वैण्डर्स कार्यरत है। वैण्डरों द्वारा प्रचार-प्रसार कर पीएम सूर्य घर योजना की प्रगति बढाई जा रही है। उन्होंने बताया कि योजना के अन्तर्गत 03 किलोवाट संयंत्र की स्थापना पर 108000 रूपये तथा 02 किलोवाट का संयंत्र स्थापित कराने पर 90000 रूपये का अनुदान अनुमन्य है। न्होंने बताया कि वर्तमान में जनपद में लगभग रू0 120 करोड का अनुदान लाभार्थियों के खाते में हस्तांतरण हो चुका है। न्होंने बताया कि 03 किलोवाट संयंत्र की कुल लागत लगभग 185000 तथा 02 किलोवाट संयंत्र की लागत लगभग 135000 रूपये है। उन्होंने बताया कि संयंत्र स्थापना के उपरान्त बिजली का बिल नहीं के बराबर आता है। उन्होंने बताया कि विद्युत विभाग के आंकडों के अनुसार माह मई 2026 में लाभार्थियों के विद्युत बिल 1547 नेगेटिव, 158 का शून्य, 535 का 100 रूपये मात्र 3018 का 101-500 रूपये मात्र का बिल आया है।