गौरव सिंघल, नागल। थाना समाधान दिवस पर थाना नागल पर जनसुनवाई की गई। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा नायब तहसीलदार देवबन्द एवं प्रभारी निरीक्षक नागल के साथ थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना नागल पर जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान आमजन की शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना गया तथा उनका विधि सम्मत एवं त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान हेतु पुलिस पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा पारदर्शी एवं उत्तरदायी पुलिसिंग के माध्यम से आमजन का विश्वास निरंतर सुदृढ़ किया जा रहा है।
