गौरव सिंघल, सहारनपुर। थाना कोतवाली मण्डी पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। बता दे कि 16 जून को दिलबहार पुत्र जुल्फकार द्वारा शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के सम्बन्ध में मामला पंजीकृत किया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा तत्काल घटना का संज्ञान लेकर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु आदेश-निर्देश दिये गये थे। प्रभारी निरीक्षक सतपाल सिंह भाटी के नेतृत्व में आज मुखबिर की सूचना पर थाना पुलिस ने वांछित अभियुक्त दिलबहार पुत्र जुल्फकार को गोल कोठी चिलकाना रोड से गिरफ्तार किया है।
