बिना प्रपत्रों के उपखनिज का परिवहन करते चार ट्रक सीज

गौरव सिंघल, बेहट। पुलिस ने अवैध खनन परिवहन पर शिकंजा कसन हुए चार ट्रकों को बिना प्रपत्रों के उपखनिज का परिवहन करते हुए सीज किया है। प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र सिंह दीक्षित के अनुसार मुखबिर की सूचना पर थाना पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान अवैध खनन परिवहन करते चार ट्रकों को उपखनिज व बिना प्रपत्रों के उपखनिज का परिवहन करते हुए सीज किया है।

वाहनों को जब्त करने वाली टीम में क्षेत्राधिकारी प्रिया यादव, प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र सिंह दीक्षित, उप निरीक्षक धीरज सिंह, हैड कांस्टेबल पुनीत सिंह, कांस्टेबल ब्रजवीर राणा, हैड कांस्टेबल राहुल राणा थाना शामिल है।

Post a Comment

Previous Post Next Post