गौरव सिंघल, सहारनपुर। थाना सदर बाजार पुलिस ने मुठभेड व लूट के मुकदमें में फरार चल रहे वांछित अभियुक्त गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 मोटर साइकिल यामाह, 01 अवैध देशी तमंचा 315 बोर, 01 खोखा कारतूस व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया है।
बता दे कि 21 जून 2026 को हिमांशु यादव पुत्र संजीव यादव ने दो अज्ञात व्यक्तियों ने दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मोबाइल छीनकर ले जाने के सम्बन्ध में मामला पंजीकृत कराया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने तत्काल घटना का संज्ञान लेकर अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेश भी दिए थे। उप निरीक्षक योगेन्द्र सिंह को मुखबिर द्वारा आज सूचना प्राप्त हुई कि थाना सदर बाजार से लूट के मुकदमें में वांछित अपराधी किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। सूचना के बाद पुलिस टीम छिदवाना कट दिल्ली रोड़ पर चैकिंग के दौरान यामाह मोटर साइकिल पर आ रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया तो बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, लेकिन पुलिस टीम ने घेराबन्दी करके बदमाश को न्यू आवास विकास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान शाह नजर उर्फ भोलू उर्फ शोएब पुत्र शेर मोहम्मद के रूप में हुई है। अभियुक्त के कब्जे से लूट में मुकदमें प्रयुक्त 01 यामाह मोटर साइकिल, कब्जे से 01 देशी तमंचा 315 बोर, 01 जिन्दा कारतूस व 01 खोखा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ है। गिरफ्तार अभियुक्त शाह नजर उर्फ भोलू उर्फ शोएब मुकदमें में वांछित भी चल रहा था।
