गौरव सिंघल, सहारनपुर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य राकेश कुमार ने बताया कि जनपद में (प्लेसमेंट-डे) रोजगार दिवस 19 जून को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के कैंपस में आयोजित किया जा रहा है। जिसमें भारत की प्रतिष्ठित कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा स्वराज यूनिट तृतीय हमायुपुरा हण्दसेरा मोहाली पंजाब एवं युवा शक्ति फाउंडेशन हरिद्वार की ओर से कंपनियां प्लेसमेंट डे में प्रतिभाग कर रही है। मेले में तकनीकी पद पर अप्रेंटिस एवं जॉब हेतु अभ्यार्थियों को साक्षात्कार के द्वारा चयन किया जायेगा। ऐसे अभ्यार्थी जो हाई स्कूल, इंटर, आईटीआई, डिप्लोमा पास हो जिनकी आयु 18 से 31 वर्ष के मध्य हो वह 19 जून 2026 को प्रातः 10ः00 बजे से सांय के 3ः00 बजे तक अपना बायो डाटा एवं शैक्षित प्रमाण-पत्र के साथ टीसीपी कक्ष में उपस्थित होकर, प्लेसमेंट-डे के माध्यम से रोजगार प्राप्त कर सकते है।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के कैंपस में प्लेसमेंट-डे 19 जून को
byHavlesh Kumar Patel
-
0