जिला व्यापार बंधु समिति की बैठक में डीएम-सीडीओ ने सुनी व्यापारियों की समस्याएं

शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। विकास भवन के सभागार में आयोजित जिला व्यापार बंधु समिति की बैठक में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर देशभूषण ने व्यापार बंधुओ की एक एक करके समस्याओं को सुना गया। डीएम ने व्यापारियों से कहा गया कि जो भी समस्या हो उसको लिखित में उपायुक्त प्रशासन राज्य कर को उपलब्ध कराएं। बैठक में यातायात विभाग, विद्युत, राज्य कर, नगर पालिका, लोक निर्माण आदि विभागों की समस्याओं से अवगत कराया गया। 

जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि व्यापार बांधुओ की समस्याओं का शीघ्र प्राथमिकता के आधार पर नियमानुसार निस्तारण किया जाए। उन्होंने नगर में जल भराव की समस्या व स्ट्रीट लाइट की समस्याओं के निस्तारण करने हेतु अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देशित किया गया। उन्होंने शनिवार व मंगलवार को मंडी गेट पर जाम लगे होने की समस्या के दृष्टिगत वैकल्पिक व्यवस्था के लिए निर्देश दिए गए। 

व्यापार बंधुओ ने अवगत कराया शहर में कहीं पर निर्माण कार्य किए जाते हैं वहां पर किस विभाग द्वारा कार्य कराया जा रहा है, उनके द्वारा बोर्ड नहीं लगाया जाता है, जिस कारण मालूम नहीं चलता किसके द्वारा कार्य किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने जिस पर संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद में हो रहे निर्माण कार्य व तथा अन्य विकास कार्य योजनाओं से संबंधित पूर्ण विवरण के साथ कार्य प्रारंभ होने से पहले बोर्ड साइट पर अवश्य लगवाए जाना सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में पुलिस अधीक्षक यातायात, उपायुक्त प्रशासन राज्य कर, जिला वनाधिकारी, अग्निशमन अधिकारी, सहायक श्रम आयुक्त, सहित अन्य संबंधित विभाग के अधिकारी तथा व्यापार संगठनों के पदाधिकारियों ने मुख्य रूप से प्रतिभाग किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post