जिलाधिकारी सहारनपुर अरविंद कुमार चौहान ने श्रमिकों को हीट वेव से बचाव के संबंध में जागरूक करने के निर्देश दिये

गौरव सिंघल, सहारनपुर। जिलाधिकारी  सहारनपुर अरविंद कुमार चौहान ने हीट वेव से बचाव के संबंध में निर्देश दिए कि विभिन्न कार्यस्थलो पर कार्यरत कर्मचारियों एवं श्रमिकों के लिए कार्य घंटो के पुननिर्धारण की अनुमति दी जाए। उन्होंने कहा कि पर्याप्त पेयजल सुविधाओं को सुनिश्चित करते हुए विश्राम क्षेत्रों तथा कार्यस्थलों को ठंडा रखने की व्यवस्था की जाए।

निर्माण कार्य सहित ऐसी सुविधाओं की आवश्यकता वाली कार्य परिस्थितियों के लिए आपातकालीन बर्फ पैक और गर्मी से होने वाली बीमारियों की रोकथाम साम्रगी की व्यवस्था की जाए। श्रमिकों की नियमित स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय किया जाए। इसके अतिरिक्त कारखानो एवं प्रतिष्ठानों के प्रबन्धन को निर्देश दिए कि श्रमिकों को दिन के सबसे ठंडे समय के दौरान सबसे कठिन काम करने देने के लिए अलग-अलग समय-सारणी पर विचार किया जाए। अत्यधिक गर्म तापमान के दौरान विश्राम के समय को पुनर्निर्धारित किया जाए, यदि यह सम्भव नहीं है, तो अत्यधिक गर्म तापमान के दौरान काम करने के लिए दो व्यक्तियों के दल को नियुक्त किया जाए। कार्यस्थल के जितना सम्भव हो सके निकट विश्राम क्षेत्र उपलब्ध कराया जाए। पर्याप्त मात्रा में ठंडा पानी और इलेक्ट्रोलाइट सप्लीमेंट उपलब्ध कराया जाए। श्रमिकों को अत्यधिक गर्मी और नमी से होने वाले खतरो और निवारक उपायों के बारे में जागरूक किया जाए।

Post a Comment

Previous Post Next Post