गौरव सिंघल, देवबंद। उर्दू -हिंदी पाक्षिक देवबंद टुडे एवं अन्य विशेष सहयोगी अध्यापकों द्वारा आज जीटी रोड पर स्थित सर्वोदय ज्ञान पब्लिक स्कूल में वर्ष 2026 मे ब्लॉक के परिषदीय विद्यालयों से सेवानिवृत्ति अध्यापकों प्रदीप शर्मा, इल्म चंद, राजेश कुमार, अमीर हसन, नययर उल इस्लाम, शशिप्रभा और सविता देवी का सम्मान किया गया साथ उच्च प्राथमिक विद्यालय मानकी को ब्लॉक का सर्वश्रेष्ठ संकुल के सम्मान से सम्मानित किया गया। उक्त सम्मान इंचार्ज अध्यापक मोहम्मद असद सिद्दीक़ी ने प्राप्त किया। संचालन सय्यद वजाहत शाह ने किया।
इस अवसर पर सय्यद वजाहत शाह ने कहा के युगों -युगों से यह देश साधु -संतों, ऋषि -मुनियों और गुरुओं का रहा है। आज भारत मे गुरु का स्वरूप बदला है। मगर उद्देश्य वही है, शिक्षा, संस्कार, संस्कृति, आस्था, परम्परा और सुनेहरी इतिहास की रक्षा करना। उन्होंने कहा गुरु समाज में प्रथम पायदान पर था, है और रहेगा। मेरी समस्त शुभकामनायें सेवानिवृत्ति अध्यापकों के साथ हैं। उन्होंने लम्बी अवधि तक शिक्षा क्षेत्र मे यादगार और बेमिसाल सेवा दी। साथ ही योगिन्द्र मलिक, प्रभात यादव, अरुण कुमार, अरुण त्यागी, मोहम्मद उस्मान, वरुण कुमार धीमान, मोहम्मद सरवर, अरुणा त्यागी, शिव कुमार, मोहम्मद असद सिद्दीक़ी ने अपने विचारों में अध्यापकों की अमूल्य सेवाओं का उल्लेख किया।
कार्यक्रम में आनंद शर्मा,पंकज भारती, रमेश कुमार, बिजेंद्र कुमार, शादाब खान, चौधरी सुशील, मोहित त्यागी, लोकेन्द्र, ज़िले सिंह, मनोज कुमार, असजद अली, सचिन माहेशवरी,अहसान अहमद, क़मर आलम, राजीव राणा , तौसीफ़ अहमद क़ुरैशी, प्रमोद कुमार, वकील अहमद, ऋचा शर्मा, मंजा परवीन, रूबी, अन्नू, रीना, सुमय्या,मीनू होरा, मंजू, इरम सुल्ताना, प्रीति,ज़रक़ा, असमा, मंजुल, राजेश, रीना, रेणु, कहकशां, शेहला, रुशदा परवीन, रिज़वाना सिद्दीक़ी, इमराना सिद्दीक़ी,पारुल, संगीता, गार्गी, सुशीला, आकांशा त्यागी, लता देवी, मोहम्मद शोएब अनवर उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मोहम्मद असद सिद्दीक़ी, नजम अहमद सिद्दीक़ी, ख़ुर्शीद अहमद सिद्दीक़ी, मंसर अज़ीम उस्मानी, मोहम्मद सरवर और नबील मसूदी का विशेष योगदान रहा।


