शि.वा.ब्यूरो, खतौली। गोल्डन हार्ट एकेडमी में आयोजित वार्षिक इंटर हाऊस क्रिकेट टूर्नामेंट के पांचवें दिन प्राइमरी सैक्शन का फाइनल मुकाबला झेलम हाऊस एवं यमुना हाऊस के बीच खेला गया। झेलम हाऊस ने टाॅस जीतकर पहले फील्डिंग का निर्णय लिया। यमुना हाऊस की टीम ने निर्धारित 5 ओवर में 5 विकेट खोकर 41 रन बनाये और झेलम हाऊस के सामने 42 रनों को लक्ष्य रखा।
लक्ष्य का पीछा करते हुए झेलम हाऊस ने 7 विकेट के नुकसान पर 32 रन ही बना सकी, जिसके परिणाम स्वरूप यमुना हाऊस ने मैच जीतकर खिताब अपने नाम किया। यमुना हाऊस के हर्ष ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 10 रन बनाये और 5 विकेट प्राप्त किये, जिसके लिए हर्ष को मैन आॅफ द मैच घोषित किया गया। संस्था के प्रबन्ध निदेशक अकील अहमद व प्रधानाचार्य रूहामा अहमद ने प्रतिभागी टीम को बधाई देते हुए उनकी खेल भावना, अनुशासन व टीमवर्क की मुक्तकंठ से सराहना की।
