खतौली तहसील बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारणी के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे राज्य मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर


शि.वा.ब्यूरो, खतौली।
तहसील सभागार में तहसील बार एसोसिएशन खतौली की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। अध्यक्ष सुभाष चन्द और महासचिव सत्यप्रकाश सैनी सहित पूरी कार्यकारिणी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। नवनिर्वाचित बार संघ कार्यकारणी के विजय पदाधिकारियों को अतिथियों द्वारा पद और गोपनीयता की शपथ दिलाकर उन्हें शपथ पत्र सौंपा गया। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. सोमेंद्र तोमर राज्य मंत्री ऊर्जा विभाग उत्तर प्रदेश सरकार, विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, जानसठ बार संघ अध्यक्ष प्रमोद शर्मा कामरेड, महासचिव दीपेश गुप्ता, उपजिलाधिकारी डॉ ललित मिश्रा, तहसीलदार अरविंद कुमार, क्षेत्राधिकारी रुपाली राव, नायब तहसीलदार राजीव त्यागी, रमेश भाटी, अभिषेक चौधरी, अंचित मित्तल, प्रवीण ठकराल अतिथि उपस्थित रहे। बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष और महासचिव द्वारा कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों को पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया गया । समारोह का संचालन राजवीर सिंह ने किया । 

बार संघ अध्यक्ष सुभाष चन्द को राज्यमंत्री डॉ सोमेंद्र तोमर द्वारा पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई तथा महासचिव पद पर अधिवक्ता सत्यप्रकाश सैनी को जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी द्वारा शपथ दिलाई गई।  कोषाध्यक्ष अनामिका शर्मा को खतौली क्षेत्राधिकारी रुपाली राव द्वारा शपथ दिलाई गई, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवाब सिंह को उपजिलाधिकारी ललिल मिश्रा ने शपथ दिलाई । उपाध्यक्ष दस वर्ष पर गंगा शरण और मुकेश शर्मा को एल्डर कमेटी के चेयरमैन चतरपाल सिंह ने तथा उपाध्यक्ष आठ वर्ष पर हरिनिवास व अशोक सैनी को प्रमोद शर्मा कामरेड ने शपथ दिलाई। सहसचिव के लिए रेखा देवी, युगांक मित्तल, विनीत कुमार गौतम को महासचिव दीपेश गुप्ता ने पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण करवाई ।

वरिष्ठ सदस्यों के लिए राजवीर सिंह, सचिन कुमार आर्य, को क्षेत्राधिकारी रुपाली राव ने व अमित त्यागी, शाकिर अहमद, विपिन कुमार, विकास कुमार को तहसीलदार अरविंद कुमार ने शपथ दिलाई । कनिष्ठ सदस्यों पर रवि कुमार, पंकज कुमार, अजय राठी को अभिषेक चौधरी ने तथा तरुण मोघा, अभिषेक भड़ाना, अमन कुमार, अंकुश कुमार जानसठ बार संघ के पूर्व अध्यक्ष शशि सैनी द्वारा शपथ दिलवाई गई।

वार्षिक चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण संपन्न करवाने के लिए अधिवक्ताओं ने एल्डर कमेटी के चेयरमैन चतपाल सिंह, सदस्य रामचंद्र सैनी, सदस्य मोहम्मद अरशद का आभार प्रकट किया तथा मंत्री सोमेंद्र तोमर द्वारा प्रमाण पत्र सौंपे गए । नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुभाष चन्द ने अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने उन पर जो विश्वास जताया है, वे उस पर पूरी तरह खरे उतरेंगे। महासचिव सत्यप्रकाश सैनी ने अधिवक्ताओं के हित में काम करने और उनकी मदद के लिए हमेशा तत्पर रहने का आश्वासन दिया ।

समारोह में पूर्व अध्यक्ष नवीन उपाध्याय, पूर्व महासचिव प्रदीप कुमार, जगदीश आर्य, शकुंतला देवी, सरदार जितेंद्र सिंह, अशोक अहलावत, राजेंद्र सैनी, राजेश कुमार, दिमाग सिंह, राजगृही यादव, लाल सिंह, जितेंद्र त्यागी, जगबीर सिंह, सुनील कुमार, रतन सिंह, सुबोध ठाकुर, सावन कुमार, योगेश खारी, राम रोशन दास, सुमित कुमार, अभिषेक गोयल, आकाश सैनी, हरेंद्र सिंह, निकुंज कुमार, मज़ाहिर काजी, सीता राम, कृष्ण कुमार, अंकित भारद्वाज, अनुज जैन आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post