भाकियू नई क्रांति ने खंड विकास अधिकारी को सौंपा मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन, फसल को मंडी में खुले आम बोली बोलकर बेचे जाने की मांग

गौरव सिंघल, गंगोह। भारतीय किसान यूनियन नई क्रांति ने खंड विकास अधिकारी को मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन में किसानों की फसल को मंडी में खुले आम बोली बोलकर न बेचे जाने की शिकायत करते हुए खुली बोली बुलवाने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया कि गंगोह सहित उत्तर प्रदेश की अधिकतर मंडियों में किसान की फसल को खुले में बोली करके न बेचे जाने से किसान का उत्पीडन होता है। किसानों की अधिकतर फसलें सरकारी क्रय केंद्रों पर ही जानी चाहिए। ज्ञापन देने वालों में ब्लाक अध्यक्ष चौधरी संजय खटाना, यशपाल, हारून, विजयपाल, ब्रिजेश, धर्मवीर, इमरान, कुलवीर, प्रताप कश्यप आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post