संदीप वत्स, मुजफ्फरनगर। संविधान निर्माता बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर का 135वां जन्मोत्सव आज धूमधाम के साथ मनाया गया। विभिन्न मौहल्लों के मंदिरों में बाबा साहेब के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में प्रसाद का वितरण किया गया। सभी मौहल्लों से सझी धजी झाकियां टाउनहाॅल के प्रागंण पहुंची। इसके बाद विशाल शोभायात्रा का शुभारम्भ हुआ। शोभायात्रा का शुभारम्भ प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार एवं राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिलदेव अग्रवाल ने किया।
कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने डा. भीमराव अम्बेडकर जी को नमन करते हुए कहा कि उन्होंने पिछडी जातियों केा उनका हक दिलाने के लिए संघर्ष किया एवं संविधान निर्माण में अपना विशेष सहयोग दिया। आयोजकों ने दोनों मंत्रियों का माल्यार्पण कर व पटका पहनाकर स्वागत किया। सांसद हरेंद्र मलिक ने भी बाबा साहेब को नमन करते हुए उनके सिद्धान्तों केा अपने जीवन में अपनाने पर बल दिया।
मुख्य चिकित्साधिकारी डा. सुनील कुमार तेवतिया ने भी बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। पालिका चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप, भाजपा नेता गौरव स्वरूप, भाजपा नेता डा. पुरूषोत्तम, सपा नेता राकेश शर्मा एवं समाजसेवी डा. जे.पी.सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इसके बाद शोभायात्रा शुरू हुई। शोभायात्रा टाउनहाल से शुरू होकर झांसी की रानी, हनुमान मंदिर, मीनाक्षी चैराहा, शहीद चैक, खालापार, शामली अड्डा पुलिस चैकी, हनुमान चैक, आबकारी मौहल्ला, बकरा मार्किट, नावल्टी चैराहा, रूड़की रोड़, शिवचैक से अम्बेडकर मूर्ति कचहरी गेट पर सम्पन्न हुई। शोभायात्रा में डा. बाबा साहेब के जन्मोत्सव से संबंधित अनेक झांकियां प्रदर्शित की गयी थी। बैण्ड सुंदर धुने बजाते चल रहे थे। डीजे की थाप पर नवयुवक थिरकते शोभायात्रा में चल रहे थे। इस दौरान जगह जगह फूल मालाओं से शोभायात्रा का स्वागत हुआ तथा अनेक जगह भंडारों के प्रसाद का भी वितरण किया गया। शोभायात्रा को सम्पन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन की बेहतर व्यवस्था रही।
शोभायात्रा में मुख्य रूप से रैदासपुरी से राजकुमार सिद्धार्थ, दीपचंद उर्फ माटू, रजनीश गौतम, मीडिया प्रभारी विजय कैमरिक, नीरज कुमार छपारिया, रामनिवास (रप्पू), मास्टर सोमदत्त, सतीश डेन्टर, जितेन्द्र धीरयान, किरणपाल उर्फ भूरा, संजय जानिया, डा. मुकेश गौतम, कुलदीप कुमार एडवोकेट, अमित गौतम, राजपाल, भूषण लाल, दीपक, सुमित, रोहित, अंकित सागर, खादरवाला से बोहरनलाल, सुभाषदेव भारती, बाबू सिंह बौद्ध, आर्यपुरी से मुकेश मास्टर, हर्ष कुमार, गढी से शुभम, जोनी, केशवपुरी से मोहित कुमार, अविनाश कुमार, कृष्णापुरी से रूपेश कुमार, सुदेश कुमार, धर्मपुरी से बड्डू चैधरी, नवीन कुमार, सुजडू से अंकुश कुमार, राकेश कुमार, उत्तरी सिविल लाइन से बलराम, संदीप कुमार, कलीराम एडवोकेट पूर्व अध्यक्ष बार संघ, राजबल राणा एडवोकेट आदि शामिल रहे।