आज श्रीराम कॉलेज में डा भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती पर कार्यक्रम आयोजित

शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। आज श्रीराम कॉलेज में डा भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती पर उनकी मूर्ति पर मार्ल्यापण कर अपने-अपने विचार रखे गये। इस अवसर पर श्रीराम कालेज के निदेशक डाॅ0 अशोक कुमार, श्रीराम कॉलेज की प्राचार्य डाॅ0 प्रेरणा मित्तल, निदेशक डाॅ0 एसएन चौहान, श्रीराम कॉलेज के उप प्रचार्य डाॅ0 सौरभ मित्तल, डीन एकेडमिक्स डाॅ0 विनीत कुमार शर्मा, निदेशक ललित कला विभाग डाॅ0 मनोज धीमान तथा शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष प्रमोद कुमार आदि द्वारा डा भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति के समक्ष द्वीप प्रज्वलित एवं मार्ल्यापण कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई।

श्रीराम कॉलेज की प्राचार्य डाॅ0 प्रेरणा मित्तल ने कहा कि डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को हुआ था। वे एक महान विद्वान, न्यायविद, अर्थशास्त्री, और समाज सुधारक थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज में व्याप्त जातिगत भेदभाव और असमानता के खिलाफ संघर्ष में समर्पित कर दिया। उन्हें भारतीय संविधान के मुख्य शिल्पकार के रूप में भी जाना जाता है। श्रीराम कॉलेज के निदेशक डाॅ0 मनोज धीमान अशोक कुमार ने कहा कि डॉ. अम्बेडकर ने शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन का सबसे शक्तिशाली साधन माना। उन्होंने न केवल दलितों और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए आवाज उठाई, बल्कि महिलाओं के अधिकारों के लिए भी महत्वपूर्ण कार्य किए। श्रीराम कॉलेज के डीन एकेडमिक्स डाॅ0 मनोज धीमान विनीत कुमार शर्मा ने कहा कि आज के समय में भी डाॅ0 मनोज धीमान अम्बेडकर के विचार अत्यंत प्रासंगिक हैं। समानता, न्याय और स्वतंत्रता के उनके सिद्धांत हमारे समाज को सही दिशा दिखाते हैं। हमें उनके आदर्शों को अपनाकर एक समतामूलक और न्यायपूर्ण समाज के निर्माण के लिए प्रयास करना चाहिए।

Post a Comment

Previous Post Next Post