तहसील में भजन संध्या आयोजित, विशाल भंडारे के साथ हुआ सम्मान समारोह

शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। मेरठ रोड स्थित तहसील के प्रांगण में श्री रामनवमी के अवसर पर सदर तहसील बार संघ ने अन्य संगठनों के सहयोग से भजन संध्या एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया। देर रात्रि तक श्रद्धालु स्त्री पुरुषों एवं बच्चों ने सुंदरकांड श्री राम स्तुति एवं अन्य सुंदर भजनों का आनंद लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय लोकदल के जिला अध्यक्ष संजय राठी ने किया। मंच का संचालन पूर्व अध्यक्ष योगेंद्र कंबोज एडवोकेट ने किया। कार्यक्रम में एसडीएम सदर प्रवीण द्विवेदी, तहसीलदार सदर राधेश्याम गौंड,  नायब तहसीलदार हरेंद्र पाल सहित जिला प्रशासन के अन्य अनेक आधिकारीगण उपस्थित हुए। पूजन पाठ एवं अनुष्ठान का कार्य पंडित द्वारिका प्रसाद व पंडित संजय मिश्रा ने संयुक्त रूप से कराया। सर्वप्रथम श्री गणेश वंदना मां शारदे को नमन कर दीप प्रज्जवलित कराकर एक संकीर्तन मंडली द्वारा सुंदरकांड का पाठ एवं श्री राम पर आधारित भजनों की सुंदर प्रस्तुति की गई। 

कार्यक्रम में जिला बार संघ के पदाधिकारी प्रमोद त्यागी एडवोकेट, सुरेंद्र मलिक एडवोकेट, रालोद जिला अध्यक्ष संजय राठी सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों को अंग वस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर उनका अभिनंदन व सम्मान किया गया। इस अवसर पर बोलते हुए योगेंद्र कांबोज एडवोकेट ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी जी की प्रेरणा व जिला प्रशासन के सहयोग से तहसील परिसर स्थित मंदिर में प्रतिवर्ष अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहते हैं। तहसीलदार बार संघ के अध्यक्ष कमरू जमा एडवोकेट, संजय शिवम एडवोकेट, रवी जैन एडवोकेट, पंकज जिंदल गुरुजी ने भी अपने.अपने विचार प्रकट किए। स्टाम्प संगठन की ओर से तेजेंद्र कंबोज, मनीष पाल, नूर मोहम्मद, मनोज पाल, रजनीश त्यागी, अशोक त्यागी, विजय माहेश्वरी, अशोक माहेश्वरी, शशिकांत शर्मा, विजय कुमार तथा महा आरती एवं प्रसाद वितरण में श्रीमती उमा कंबोज, संजीव कंबोज उर्फ  पिंटू, पवन बंसल, हरिओम गोयल एडवोकेट, अंकित गोयल एडवोकेट आदि ने व्यवस्था बनाए रखने में अपना योगदान दिया। भजन संध्या के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें श्रद्धालुओं ने पूर्ण भक्ति भाव से प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में दस्तावेज लेखक, संगठन स्टांप संगठन, लेखपाल संघ जैसे अनेक संगठनों का पूर्ण सहयोग मिला।

Post a Comment

Previous Post Next Post