कांग्रेस अल्प संख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष हकीम जफर महमूद का दो टूकः जनपद में प्रदूषण की समस्या का कारण प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों की विफलता

शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। विगत दिनों जनपद में प्रदूषण के नाम पर मचे कोहराम पर कांग्रेस अल्प संख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष हकीम जफर महमूद ने एक सवाल के जवाब में दो टूक कहा कि इसमें सबसे ज्यादा खराब भूमिका प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों की रही है, क्योंकि प्रदूषण पर नियंत्रण की सबसे ज्यादा जिम्मेदारी इसी विभाग के अफसरों की ही होती है।

शिक्षा वाहिनी से एक भेटवार्ता के दौरान एक सवाल के जवाब में हकीम जफर महमूद ने कहा कि विगत दो वर्षों से पूर्व जनपद में प्रदूषण की समस्या के  बारे में सुना तक नहीं था, लेकिन अब जनपद प्रदूषण राजनीति का अखाडा से बन गया है। उन्होंने इस सम्बन्ध में दो टूक कहा कि इसका सबसे बडा कारण प्रदूषण नियंत्रण विभाग के अफसरों की विफलता है, क्योंकि वे फैक्ट्री मालिको से कोई सामन्जस्य या दबाव नहीं बना पाये, जिससे जनपद प्रदूषण की आग में झुलस गया। 

3उन्होंने कहा कि ये बडी गम्भीर समस्या है, क्योंकि इसका प्रभाव जनजीवन पर पड रहा है। समस्या के समाधान के बारे में किये गये एक प्रश्न के जवाब में हकीम जफर महमूद ने कहा कि जनपद में प्रदूषण से मुक्त कराने के लिए फैक्ट्री मालिकों पर दबाव बनाना पडेगा और उन्हें इसके राजी करना पडेगा कि वे कोई ऐसा काम न करें, जिससे जनजीवन पर विपरीत प्रभाव न पडे।

Post a Comment

Previous Post Next Post