एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में महिला सशक्तिकरण योजना- बजट एवं प्रभाव विषय पर संगोष्ठी आयोजित

शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। आज एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में आईक्यूएसी सेल के अंतर्गत इन्फोटेनमेंट क्लब द्वारा महिला सशक्तिकरण योजना- बजट एवं प्रभाव विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संदीप मित्तल ने कहा कि महिला सशक्तिकरण किसी भी विकसित राष्ट्र की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि यदि महिलाएं शिक्षित, आत्मनिर्भर और सशक्त होंगी तो समाज और राष्ट्र स्वतः उन्नति की ओर अग्रसर होगा। उन्होंने बताया कि केंद्र एवं राज्य सरकारें महिलाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, कौशल विकास एवं स्वरोजगार के लिए अनेक योजनाएं चला रही हैं, जिनके लिए विशेष बजट निर्धारित किया जाता है। उन्होंने आह्वान किया कि वे इन योजनाओं का अध्ययन करें और समाज में जागरूकता फैलाने का कार्य करें। 

बीबीए विभागाध्यक्ष राजीव पाल सिंह ने कहा कि महिला सशक्तिकरण योजना- बजट एवं प्रभावष् जैसा विषय वर्तमान समय में अत्यंत प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि बजट केवल एक आर्थिक दस्तावेज नहीं होता, बल्कि यह सरकार की प्राथमिकताओं और सामाजिक प्रतिबद्धताओं का दर्पण होता है। कार्यक्रम की मुख्य समन्वयक सोनिका गर्ग ने पॉवर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से महिला सशक्तिकरण योजनाओं की पृष्ठभूमि, उद्देश्यों, विभिन्न योजनाओं के बजटीय प्रावधान तथा उनके सामाजिक-आर्थिक प्रभाव को विस्तारपूर्वक समझाया। कार्यक्रम में डॉ. संगीता गुप्ता, मोहम्मद अंजर, संजय शर्मा, दीपक गर्ग, सोनिका, पूर्वी, प्राची, रोहन त्यागी, प्रशांत गुप्ता, विनीता चैधरी, सतीश, अमित, पवन बलियान एवं लवी वर्मा शामिल रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post