गौरव सिंघल, देवबंद। ईद के पर्व को लेकर कोतवाली परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में नगर के गणमान्य लोगों, धर्मगुरुओं, व्यापारियों तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में सीओ अभितेष सिंह ने कहा कि ईद का पर्व शांति एवं सद्भाव के साथ मनाएं। ईद की नमाज के दौरान शासन-प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइन का सभी लोग पालन करें तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें। सीओ ने कहा कि ईद के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है।
