सराहनीय: अवैध शस्त्रों की खरीद-फरोख्त करने वाले 4 गिरफ्तार

शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने बताया कि रात्रि में थाना शाहपुर पुलिस टीम कसेरवा पुलिया पर चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने तितावी की ओर से 01 संदिग्ध स्विफ्ट कार नम्बर यूपी 15 डीएक्स 9007 आते हुए दिखाई दी, जिसमें से पुलिस ने आकिल, फरहान, मौहम्मद तालिब व शाहरूख आदि चार व्यक्तियों को हिरासत में लिया। उनके पास से 07 पिस्टल 32 बोर, 03 तमंचे 315 बोर, 02 जिन्दा कारतूस 32 बोर, 04 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुए। 

एसएसपी ने बताया कि ये लोग अवैध अस्लाहों को खरीदने व बेचने का कार्य करते है तथा इनके पास से बरामद अस्लाह मेरठ से खरीदे थे, जिन्हें जनपद शामली, सहारनपुर, बिजनौर व मुजफ्फरनगर आदि में बेचा जाना था। एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्ततों का लंबा आपराधिक इतिहास है। एसएसपी ने बताया कि उक्त ऑपरेशन में शाहपुर थानाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह, उप निरीक्षक विशाल यादव, आन्नद कुमार, उप निरीक्षक राहुल कुमार, उप निरीक्षक अभिषेक चौधरी, उप निरीक्षक अभिषेक गुप्ता, हैड कांस्टेबल ललित कुमार, हैड कांस्टेबल रोहतास, हैड कांस्टेबल प्रेमचंद, कांस्टेबल मौ0 अलीम, कांस्टेबल शिवम यादव, कांस्टेबल अश्वनी कुमार कांस्टेबल सोनू कुमार, कांस्टेबल दिनेश कुमार कांस्टेबल प्रशान्त सिरोही आदि शामिल रहे।


Post a Comment

Previous Post Next Post