शिवालयों में दिन भर लगा रहा भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं का तांता

गौरव सिंघल, देवबंद। जनपद और नगर में महाशिवरात्रि का पर्व बडे धूमधाम के साथ मनाया गया। महाशिवरात्रि पर्व पर जनपद और नगर के सभी शिवालयों में दिन भर भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। घंटे घड़ियालों और ऊं नम: शिवाय: के जयकारों से मंदिर प्रांगण गूंजायमान रहे। सहारनपुर जनपद के श्री बागेश्वर महादेव मंदिर एवं श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर, नगर के गांव मानकी स्थित प्राचीन सिद्धपीठ श्री मन्केश्वर महादेव मंदिर, अध्याना स्थित प्राचीन सिद्धपीठ श्री नागेश्वर महादेव मंदिर, शिव चौक स्थित शिव मंदिर, श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी शक्तिपीठ स्थित ग्यारह मुखी महादेव मंदिर, श्री बालगिरी मंदिर समेत क्षेत्र के शिवालयों में श्रद्धालुओं द्वारा भगवान शिव को जलाभिषेक करने के उपरांत बेल पत्र, बेर, कद्दू, पुष्प और फल आदि अर्पित किए गए। वहीं, सुरक्षा के मद्देनजर प्रमुख मंदिरों के बाहर पुलिस बल तैनात रहा। सहारनपुर में डीएम मनीष बंसल और एसएसपी अभिनंदन तथा सीओ अभितेष सिंह एवं देवबंद कोतवाली प्रभारी अमरपाल शर्मा   सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post