परिवहन विभाग के तत्वाधान में सड़क सुरक्षा कार्यशाला आयोजित, सडक सुरक्षा शपथ दिलाई, सड़क सुरक्षा नियम के कैलेंडर व हैंडबिल्स वितरित किए

शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के निर्देशन में परिवहन विभाग द्वारा  सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा के अंतर्गत ए आर टी ओ प्रवर्तन की अध्यक्षता में जन जागरूकता कार्यक्रम  का आयोजन किया गया।एआरटीओ प्रवर्तन सुशील कुमार मिश्र द्वारा कार्यशाला में उपस्थित सभी एन एस एस वॉलेंटियर्स को सड़क सुरक्षा शपथ दिलाते हुए अपील की गयी कि सडक सुरक्षा के नियमों का पालन जरूर करें और स्वंय भी सुरक्षित रहें औरों को भी सुरक्षित रखें। कार्यक्रम अधिकारी डॉ वर्चसा ने कहा कि सडक दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए हमें जागरूक होना होगा। 

डॉ0 राजीव कुमार द्वारा कार्यक्रम का संचालन करते हुए भारत मे  होने वाली सडक़ दुर्घटनाओं एवं उनमें होने वाली मौतों के विषय मे जानकारी दी गई। परिवहन विभाग की ओर से  सभी एनएसएस वालंटियर्स को सड़क सुरक्षा/यातायात नियमों के कैलेन्डर एवं जागरूकता हेतु पम्पलेट्स वितरित किये गये। कार्यक्रम में असिस्टेंट प्रोफेसर ज़ैनब, आरुषि एवं अन्य वालंटियर्स की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post