जिलाधिकारी ने मनीष बंसल ने फार्मर रजिस्ट्री की कम प्रगति पर नाराजगी जताई

गौरव सिंघल, सहारनपुर। जिलाधिकारी मनीष बंसल की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में फार्मर रजिस्ट्री की समीक्षा बैठक की गई। बैठक में जिलाधिकारी मनीष बंसल द्वारा फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति कम होने पर  कड़ी नाराज़गी व्यक्त करते हुए निर्देश दिये कि फार्मर रजिस्ट्री का कार्य सरकार की प्राथमिकता में से एक है, इस कार्य को अभियान के रूप में करना है, सभी अधिकारियों को अपने अधिनस्थ कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर स्वयं प्रगति का आंकलन करने हेतु निर्देशित दिये गये। जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिये गये कि अपने अधीनस्थ एडीओ पंचायत, पंचायत सहायकों, कॉ-ऑपरेटिव सोसायटी, से फार्मर रजिस्ट्री का कार्य कराये जाने के साथ ही उपस्थित समस्त क्षेत्रीय कर्मचारियों को निर्देश दिये गये कि प्रति कर्मचारी 50 फार्मर रजिस्ट्री प्रतिदिन किया जाना अनिवार्य है।

डीएम मनीष बंसल द्वारा उप कृषि निदेशक को निर्देश दिये गये कि प्रतिदिन फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति से अवगत करायेगे, साथ की क्षेत्र में फार्मर रजिस्ट्री के कार्यो का निरीक्षण करें।उप कृषि निदेशक सन्दीप पाल  ने जिलाधिकारी मनीष बंसल को अवगत कराया कि जनपद में कुल 343694 कृषकों की फार्मर रजिस्ट्री की जानी है, जिसमें से अभी तक 225771 कृषको की फार्मर रजिस्ट्री पूर्ण की गयी है, अवशेष 117923 कृषकों की फार्मर रजिस्ट्री बनायी जानी है। इस कार्य हेतु समस्त क्षेत्रीय कर्मचारियों का ग्रामवार कैम्पों का आयोजन कर फार्मर रजिस्ट्री का कार्य किया जा रहा है। क्षेत्रीय कर्मचारियों के द्वारा अवगत कराया गया है कि फार्मर रजिस्ट्री करने में कुछ समस्याओं का सामना करना पड रहा है, जैसे कृषक का नाम भिन्न होना, मोबाईल नम्बर अपडेट न होना, ग्राम से बाहर निवास करना, मृतक आदि। 
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन, उप कृषि निदेशक सन्दीप पाल, जिला पंचायत राज अधिकारी प्रदीप कुमार,  राजवीर सिंह, ग्रुप-1, कार्यालय जिला कृषि अधिकारी, नौरतु सिंह बादल, आंकाक्षा पंवार, गौरव शर्मा, सोनी कुशवाह, मनेन्द्र सिंह एसएमएस, एडीओ पंचायत के साथ-साथ कृषि विभाग के सभी क्षेत्रीय कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post