गौरव सिंघल, सहारनपुर। जनपद की देहात कोतवाली पुलिस टीम ने मुठभेड़ के बाद 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश सलमान उर्फ महबूब उर्फ मोटा निवासी थाना मंडी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, दो कारतूस, एक हजार रुपए और एक मोटर साइकिल बरामद की है। पुलिस कोतवाली देहात निरीक्षक सुनील नागर की टीम के साथ गांव मंशापुर में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने बाइक पर आ रहे दो संदिग्धों को रुकने का इशारा किया तो दोनों ने भागने का प्रयास किया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी। पुलिस ने उपचार के लिए आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जबकि आरोपी का साथी भागने में सफल रहा। जिसकी पुलिस तलाश में जुटी है।
