महिलाओं और युवतियों पर अश्लील फब्तियां कसने वाला गिरफ्तार

गौरव सिंघल, सहारनपुर। बाजार जाने वाली महिलाओं और युवतियों पर अश्लील फब्तियां कसने वाले एक आरोपी को पुलिस ने  गिरफ्तार किया है। सहारनपुर जनपद की देहात कोतवाली पुलिस ने गश्त के दौरान बाजार जाने वाली महिलाओं और युवतियों पर अश्लील फब्तियां कसने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बता दे कि पुलिस जब बालाजी धाम से रमजानपुरा की तरफ जा रहे थे तो इसी दौरान गांव तेलीपुरा निवासी रजत गांव मढ़ तिराहे पर खड़ा हुआ था, जो ट्यूशन जाने वाली लड़कियों व बाजार जाने वाली महिलाओं पर अश्लील फब्तियां कस रहा था। पुलिस टीम ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post