गौरव सिंघल, सहारनपुर। बैंक परिसर में तमंचा लेकर दो संदिग्ध घुस गए। जिसमें से एक को बैंक कर्मचारियों द्वारा दबोच लिया गया। जबकि दूसरा फरार हो गया। बैंक कर्मचारियों ने अली मुर्तजा पुत्र मोहम्मद अहमद निवासी मोहल्ला छिपियान थाना कोतवाली नगर को पीछा कर दबोच लिया और पुलिस को सौंप दिया। जबकि उसका दूसरा साथी मौके से फरार हो गया। देहरादून रोड निवासी देवेश खत्री पुत्र राजेंद्र लाल खत्री ने बताया कि वह पंजाब नेशनल बैंक में शाखा प्रबंधक है। दोपहर के समय स्कूटी पर सवार दो युवक मुंह पर रुमाल बांधकर अंदर आए थे, संदिग्ध लगने पर बैंक कर्मचारियों ने एक को दबोच लिया जबकि दूसरा फरार हो गया।
बैंक परिसर में तमंचा लेकर घुसे संदिग्ध को दबोचा, साथी फरार
byHavlesh Kumar Patel
-
0