गौरव सिंघल, सहारनपुर। जिले में अवैध खनन के खिलाफ जारी अभियान के तहत चिलकाना थाना पुलिस ने आज अवैध खनन से भरे ट्रक को जब्त कर मुकदमा दर्ज किया है।थाना प्रभारी चिलकाना विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने पथेड़ चैक पोस्ट के पास चैकिंग के दौरान खनन सामग्री से ओवर लोडिड भरा ट्रक HR 58-C4544 को सीज कर दिया है।
