डिवर्मिंग कार्यक्रम के अंतर्गत स्कूली बच्चों को कृमि संक्रमण से संबंधित जानकारी दी, सामान्य जनमानस को जागरूक भी किया

गौरव सिंघल, सहारनपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज सहारनपुर के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग द्वारा डिवर्मिंग कार्यक्रम के अंतर्गत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विभाग के अर्बन हेल्थ सेंटर एवं अपर प्राइमरी स्कूल, मंडोर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों को कृमि संक्रमण (डिवर्मिंग) से संबंधित जानकारी दी गई। उन्हें डिवर्मिंग दवा के महत्व, कृमि संक्रमण के प्रमुख लक्षणों, इससे होने वाली संभावित गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं तथा समय पर दवा सेवन की आवश्यकता के बारे में सरल एवं समझने योग्य भाषा में बताया गया। साथ ही बच्चों को नियमित रूप से डिवर्मिंग कार्यक्रम में भाग लेने हेतु प्रेरित किया गया। 

जागरूकता अभियान में कम्युनिटी मेडिसिन विभाग से सीनियर रेजिडेंट डॉ. दीपिका, एम.डी. छात्र डॉ. पार्थ एवं डॉ. कीर्ति ने सक्रिय रूप से भाग लिया। अर्बन हेल्थ सेंटर पर एम डी के छात्र डॉक्टर शिवानी एवं एमबीबीएस के अन्य छात्र ने कार्यक्रम किया और सामान्य जनमानस को जागरूक किया। कार्यक्रम का संचालन सहायक आचार्य डॉ. गगन गर्ग द्वारा किया गया, जो विभागाध्यक्ष डॉ. अमित मोहन के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में अपर प्राइमरी स्कूल, मंडोर के प्रधानाचार्य मांगे राम आर्य तथा विद्यालय के अन्य अध्यापक गण राकेश कुमार, रविंद्र कुमार, गौरव शर्मा आदि का सराहनीय सहयोग रहा। जिनके प्रति विभाग द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post