गौरव सिंघल, सहारनपुर। जनपद की थाना कोतवाली मण्डी पुलिस ने हत्या के प्रयास के अभियोग में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक रोजन्त त्यागी के नेतृत्व में आज थाना कोतवाली मण्डी पुलिस टीम ने थाना मण्डी पर पंजीकृत मुकदमें में वांछित अभियुक्त अरश गौर पुत्र स्व0 इन्तजार को पुराना कलसिया रोड पर वाल्मिकी बस्ती से पहले कब्रिस्तान के गेट के पास से गिरफ्तार किया है। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक राहुल कुमार, हैड कांस्टेबिल हरेन्द्र कुमार शामिल है।