गौरव सिंघल, सहारनपुर। जनपद में साइबर ठगी के मामले लगातार सामने आ रहे है। जनपद के थाना जनकपुरी के बेरीबाग निवासी हिमांशु मोगा ने पुलिस रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उनसे 85 हजार रूपए की ठगी करते हुए साइबर अपराधियों ने अपने खातों में दो बार में 85 हजार रूपए जमा करा लिए है। उन्होंने साइबर क्राइम टीम से अपनी ठगी गई 85 हजार रुपए की रकम वापस दिलाए जाने की मांग की है। साइबर क्राइम टीम ठगी के इस मामले की जांच में जुटी हुई है।