आर्य समाज में ऋषि बौद्धोत्सव धूमधाम से आयोजित

गौरव सिंघल, देवबंद। आर्य समाज में ऋषि बौद्धोत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। सर्व प्रथम वैदिक यज्ञ हुआ। ईश अवसर पर मास्टर जनेश्वर प्रसाद ने कहा कि मूल शंकर नाम के एक 14 वर्ष के बालक को महा शिवरात्रि के दिन एक ऐसी घटना ने झकझोर दिया,जब वे अपने पिता के साथ मंदिर में थे, उन्होंने 14 वर्ष की अल्प आयु में सच्चे शिव की खोज में घर छोड़ दिया और निकल पड़े। मथुरा में स्वामी विरजा नंद की शरण ली।वेदों आदि का ज्ञान अर्जित कर दुनिया कौवेदो का संदेश दिया। पाखंड एवं कुरीतियों का विरोध किया साथ ही साथ नारी उद्धार किया। इस अवसर पर मास्टर जनेश्वर प्रसाद, डॉ अजब सिंह, डॉ सुरेंद्र आर्य, ऊषा आर्या, जय देव आर्य, संजय आर्य, अभिषेक,जय प्रकाश,मदन पाल आर्य, पूनम,अदिती, मिथलेश, रश्मि आर्या आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post