शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। एसडी कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी एवं वोकेशनल स्टडीज़ में बीफार्मा तृतीय वर्ष की छात्रा मिस वाणी ने अंडरदृ20 वर्ग की जिला स्तरीय नृत्य प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किया। उक्त प्रतियोगिता का आयोजन उत्तर प्रदेष खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा किया गया था। प्रतियोगिता में विभिन्न जनपदों से आए प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिसमें मिस वाणी ने अपनी कला, भाव-भंगिमा एवं प्रस्तुति से प्रथम स्थान प्राप्त किया।
काॅलेज के निदेशक डा0 अरविन्द कुमार ने कहा कि मिस वाणी की यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है और यह काॅलेज में उपलब्ध शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों को बढ़ावा देने के प्रयासों का परिणाम है। कार्यक्रम में डाॅ0 वैशाली, डाॅ0 निशा सिंह, डाॅ0 पायल दीपक, डाॅ0 हुमा सैफी, प्रवीन कुमार, मीनू देवी, रितू कौशिक, आसिफ खान, रवि कुमार, प्रभा, दीपिका, कुलदीप सैनी, मौ0 जुबैर, मिनाता, नसीम अहमद, पल्लवी, अंशु पंवार, निदा बेबी, सुबोध कुमार, विनय कुमार, सना जैदी, सोनू कुमार, अक्षय वर्मा, एलिश, स्मृति माथुर, शुभम आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

