चीनी मांझे की चपेट में आकर एक बालक की अंगुलियां कटी

गौरव सिंघल, चिलकाना। चीनी मांझे की चपेट में आकर एक बालक की अंगुलियां कट गई। जिससे वह घायल हो गया। गांव पंचकुआं में चीन निर्मित मांझे की चपेट में आकर एक बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बालक कोह परिजन निजी अस्पताल ले गए। जहां उसका इलाज कराया गया। गांव पंचकुआं निवासी सुंदर का नौ वर्षीय बेटा कन्हैया घर के बाहर खेल रहा था। तभी आसमान में उड़ रह एक पतंग उसके पास आ गिरी। पतंग के मांझे को जैसे ही कन्हैया ने पकड़ना चाहा तो पतंग उड़ा रहे दूसरे बच्चे ने पतंग का मांझा अपनी और खींच लिया। जिससे पतंग से जुड़ा हुआ मांझा बच्चें कन्हैया की अंगुलियों को काटता हुआ निकल गया। बता दे कि बीते एक सप्ताह पूर्व भी चीनी मांझे की चपेट में आकर एक महिला घायल हो गई थी।

Post a Comment

Previous Post Next Post