शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज़ में आयोजित तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन भी खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह एवं खेल भावना देखने को मिली। बीसीए एवं बीएससी सीएस विभागों के मध्य चल रही इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। दूसरे दिन खेले गए मुकाबलों में दोनों टीमों ने शानदार बल्लेबाजी और सुदृढ़ गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों के बेहतरीन समन्वय और अनुशासित खेल ने मैच को अत्यंत रोमांचक बना दिया। मैदान में उपस्थित प्राध्यापकगण एवं विद्यार्थियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया, जिससे पूरे परिसर में खेलमय वातावरण बना टूर्नामेंट के दूसरे दिन बीसीए 'सी टीम ने टॉस जीतकर बी.एससी. (सी.एस.) टीम को पहले बल्लेबाजी करने का अवसर दिया।
बीएससी सीएस टीम ने निर्धारित ओवरों में शानदार प्रदर्शन करते हुए 121 रन बनाए और बीसीए 'सी' - टीम के सामने 122 रनों का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बीसीए 'सी' टीम बी.एससी. (सी.एस.) टीम की सशक्त गेंदबाजी और सटीक क्षेत्ररक्षण के सामने टिक नहीं सकी। बीएससी सीएस टीम ने 61 रनों से शानदार जीत दर्ज की। खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन से मैच अत्यंत रोमांचक रहा।
इस अवसर पर राजीव पाल सिंह एवं दीपक गर्ग, मोहम्मद अंजर, संजय उपस्थित रहे। बीसीए एवं बीएससी सीएस विभाग से डॉ संजीव तायल, देवेश भारद्वाज, निरंकार शर्मा, हीमांशु शर्मा, मोहित गोयल, हर्षिता, अनुज गोयल, हर्षित गोयल, रजत शर्मा रोबिन मलिक, पवन बालियान, शशांक भारद्वाज भी मौजूद रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। मैच के आयोजक रोहन त्यागी एवं खेल अधिकारी लवी वर्मा मैडम की देखरेख में प्रतियोगिता का संचालन अनुशासन एवं निष्पक्षता के साथ संपन्न हुआ। टूर्नामेंट के दूसरे दिन के रोमांचक मुकाबलों ने दर्शकों का उत्साह चरम पर बनाए रखा।


